बिजनौर, जून 17 -- नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना में बुधवार को पोलियो उन्मूलन निरंतर अभियान एवं (एचपीवी) सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन के संबंध में एक विचार गोष्ठी का आयोजन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी विशाल दिवाकर की अध्यक्षता में किया गया। इस विचार गोष्ठी में सभासद व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में पोलियो उन्मूलन निरंतर अभियान के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई,साथ ही अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विशाल दिवाकर,अमित खेड़ा,सतीश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नगीना,धीरज रॉय वर्मा सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक,रोहित कुमार स्वास्थ्य लिपिक,सिद्दीक मुल्ता...