मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। नीतीश्वर कॉलेज के एनएसएस छात्रों ने सकरा में चल रहे विशेष कैंप में रविवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। कॉलेज की एनएसएस की समन्वयक डॉ. पूजा गुप्त ने बताया कि विशेष कैंप में छात्रों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। एनएसएस से जुड़े छात्रों ने मझौलिया गांव, में यह अभियान चलाया। छात्रों ने 105 घर जाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज के डॉ. किश्लय किशोर, डॉ. अमरजीत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.