गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल फाउंडेशन ने शनिवार को वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित वसुंधरा अस्पताल में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग हुए आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश मोहन और डॉ. विनीता रस्तोगी ने की। शिविर में मनोवैज्ञानिक सलाहकार अवनी ने सकारात्मक सोच और एंग्जाइटी दूर करने के उपाय बताए। डॉ. चंद्रिका ने हृदय रोगों से बचाव और बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी। इस दौरान रोटेरियन सुशील महेश्वरी, संजय रस्तोगी, पूनम रस्तोगी और राजीव बंसल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.