प्रयागराज, मार्च 17 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में एचवीपी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसके लिए शासन की ओर से पहले चरण में जिले को 18 हजार डोज प्राप्त हो गयी है। अभियान के तहत डफरिन अस्पताल में 14 से 15 साल तक की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। इस क्रम में शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में टीकाकरण होगा। तीन माह तक चलने वाले अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएचसी के अधीक्षक, एआरओ, बीपीएम और डफरिन अस्पताल के डॉक्टरों को जानकारी दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, टीकाकरण होने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा 90 फीसदी कम हो जाता है। निजी तौर टीके का खर्च प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.