मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर,निज संवाददाता। केंद्र सरकार ने देशभर की किशोरियों को जानलेवा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से सुरक्षित करने के लिए एक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान की घोषणा की है। यह अभियान शनिवार, 28 फरवरी से पूरे देश में शुरू होने जा रहा है। यह बातें मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मो. फैजउद्दीन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों के लिए चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत गार्डासील नामक एचपीवी वैक्सीन की सिर्फ एक डोज दी जाएगी। यह टीका एचपीवी के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करता है, जो सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारक माने जाते हैं। बताया गया कि यह टीकाकरण सदर अस्पताल में उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही उम्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.