साहिबगंज, मार्च 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की एएनएम व सीएचओ ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वाइकल कैंसर से होने वाले दुष्परिणाम, इसके बचाव के उपाय तथा महिलाओं व किशोरियों को जागरुक करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डब्ल्यूएचओ के एफएम सुबोध शर्मा, बासकी यादव एवं जेएसआई के अर्जुन कुमार ने प्रखंड क्षेत्र की 14 व 15 साल की किशोरियों, सेविकाओं और सहियाओं की सूची प्राप्त की। एफएम सुबोध शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रखंड क्षेत्र की सभी 14 से 15 साल की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को...