आगरा, जून 27 -- रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 10 बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। अध्यक्ष डॉ.परनिता बंसल ने बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि उपचार से बेहतर बचाव है। इसलिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सचिव डॉ.शर्मिला पंजवानी एवं कोषाध्यक्ष मंजूषा चंद्रा ने बालिकाओं को प्रेरित किया तथा इस सफल आयोजन में सहयोग देने को गैलेक्सी हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शालिनी अग्रवाल, डॉ.सुनीता मल्होत्रा, डॉ.नीलम मल्होत्रा एवं मीनाक्षी मोहन भी उपस्थित र...