हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सूबे में शनिवार से सर्वाइकल कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत ह्मूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए गार्डासिल वैक्सीन से अभियान शुरू होगा। शुक्रवार को टीकाकरण की सफलता के लिए सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ निर्णायक जंग की शुरुआत पूरे सूबे में 13 लाख किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान नि:शुल्क शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें वैशाली जिला भी शामिल है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अभियान का देश-व्यापी शुभारंभ राजस्थान से करेंगे। शनिवार को यहां सदर अस्पताल के एमसीएच में टीकाकरण का शुभारंभ होगा। शुभारंभ के मौके पर 20 किशोरियों को ग्रार्डासिल वैक्सीन से टीकाकृत जाएगा। कार्यशाला क...