घाटशिला, अप्रैल 8 -- चाकुलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाकुलिया के सभागार कक्ष में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड के सभी विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य ह्यूमन पेपुलोमा वायरस टीकाकरण अभियान को सफल बनाना था। कार्यशाला के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने उपस्थित शिक्षकों को एचपीवी टीकाकरण की आवश्यकता और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों में 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को इस टीकाकरण सत्र का लाभ दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। डॉ. मुर्मू ने विशेष रूप से जोर दिया कि शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठकें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.