सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मूल लक्ष्य : हेमचंद्र
हरदोई, जून 15 -- हरदोई, संवाददाता। अल्लीपुर स्थित पं. बाबूराम त्रिवेदी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेमचंद्र उपस्थित रहे। जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक शीर्षेन्दुशील त्रिवेदी 'विपिन' ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। वहीं समिति के मंत्री कौशल किशोर वर्मा का सम्मान लखनऊ संभाग के संभाग निरीक्षक श्याम मनोहर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी आचार्यों द्वारा तैयार हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों की हस्तलिखित पत्रिकाओं का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.