आरा, अप्रैल 8 -- आरा। चरपोखरी प्रखंड के धनौती गांव में मंगलवार की रात शिव मंदिर के प्रांगण में मां काली मंदिर विकास समिति की बैठक की गयी। इसमें मां काली की पुरानी मूर्ति (पिंड) को विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। मंदिर के साथ गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर भी चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गांव के विकास के लिए सामाजिक एकता और सहयोग जरूरी है। मौके पर यज्ञ समिति के प्रधान सचिव रिटायर शिक्षक सुरेश मिश्र को फूल-माला से सम्मानित भी किया गया। रामाधार सिंह, जगनारायण सिंह, विकास कुमार, नंद किशोर सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, राजेंद्र चौधरी, श्रीभगवान सिंह, अनिल मिश्र और छोटन मिश्र सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। कहा गया कि सभी के सहयोग और एकता के सहारे ही मां काली प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न हो सका।...