रामपुर, दिसम्बर 16 -- नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय प्रकाश दीक्षित और प्रबंधक रेखा सक्सेना ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना से मां शारदा का वंदन किया तथा अन्य छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं के द्वारा स्काउट गाइड गीत प्रस्तुत किए गए। कॉलेज की प्रबंधक रेखा सक्सेना ने छात्रों को निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर रहने का आशीष दिया। जिला संगठन कमिश्नर गाइड नरवंत कौर ने विद्यार्थियों को स्काउट के नियम के बारे में विस्तृत रुप से जानकारियां दीं और स्काउट के इतिहास के बारे में बताया। संगठन कमिश्नर के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के झंडे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.