हरिद्वार, अप्रैल 11 -- कृषि कर्मचारी संघ जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी का चुनाव बहादराबाद स्थित कृषि प्रसार भवन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में राजकुमार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि अन्य प्रमुख पदों पर भी सहमति से चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील सैनी और डॉ. पारुल चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर मयंक अरोड़ा को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में कुल 76 मत पड़े, जिनमें अश्वनी कुमार को 42 और शिशुपाल सिंह नेगी को 31 मत प्राप्त हुए, जबकि तीन मत निरस्त पाए गए। मतगणना के बाद अश्वनी कुमार को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष शेरपाल सिंह ने परिणामों की औपचारिक घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.