कुशीनगर, जनवरी 22 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में उतर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक इकाई का चुनाव में सर्वसम्मति से दुर्गेश मिश्रा को अध्यक्ष व अरविन्द कुमार यादव को महामंत्री चुना गया। बुधवार को ब्लॉक के क्षेत्र के सफाई कर्मियों के उपस्थिति में संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोंड और चुनाव अधिकारी बालजीत के देखरेख में ब्लॉक इकाई का चुनाव शुरू हुआ। सभी ने एक स्वर में सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर जोर दिया, जिसके बाद आम सहमति से अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा जीउत प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मुन्नीलाल को संगठन मंत्री व राम एकबाल को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के बाद सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा जताते हुए सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला संप्रेक्षक विनोद जायस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.