आजमगढ़, जून 3 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। ठेकमा क्षेत्र के सरायपलटू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन के लिए लालगंज तहसीलदार की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से संदीप राय को नया कोटेदार चुना गया। चुनाव प्रक्रिया एआरओ विकास सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार और ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों एवं पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई। ठेकमा ब्लाक के सराय पलटू ग्रामसभा में कोटे की दुकान का आवंटन करीब एक वर्ष से लंबित था। कोटे की दुकान के चयन के लिए कई बार खुली बैठक हुई, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला था। इस बार कोटेदार पद के लिए संदीप राय,अजय पांडेय, आशीष राय, मिथलेश राय, राघवेंद्र, रामकेवल प्रकाश सहित कई लोगों ने आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- कादीपुर पंचायत में सहयोग शिविर चुनाव ...