मिर्जापुर, जून 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट में सोमवार को सर्व समाज की हुई बैठक में बिहार में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की गयी। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए 24 जून बुधवार को शाम छह बजे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। बैठक में गौरीशंकर सिंह ने कहा कि भरत तिवारी दलित एवं पिछड़े समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी मृत्यु को लेकर समाज के लोगों में गहरा दुख एवं आक्रोश है। उनकी आत्मा की शांति तथा न्याय की मांग को लेकर सर्व समाज कैंडिल मार्च निकालेगा। आशीषद्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंडिल मार्च अदलहाट बाजार स्थित गांधी चबूतरा से प्रारंभ होकर शर्मा रोड के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चबूतरा पर पहुंच कर समाप्त होगा। यह भी पढ़ें- भरत एनकाउंटर के विरो...