मेरठ, मार्च 29 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना के राष्ट्रीय सेवा योजना का 2025-26 के अकादमिक सत्र का रविवार को आखिरी एक दिवसीय शिविर में वर्षभर के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने मेरा भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर स्लोगन और पोस्टर बनाए। इसके बाद छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन से नारे लगाए। इसके पश्चात दूसरे सत्र में छात्राओं ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी मुख्य अतिथि शिविर की संरक्षिका डा. शक्ति साहनी रही और अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने की। छात्राओं में से 15 छात्राओं को शिविर की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गायन, नाट्य, विद्या पोस्टर और स्लोगन, अनुशासन, अटेंडेंस, एंकरिंग तथा ओवरऑल परफॉर्मेंस पर दिए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छ...