नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और विधायी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए वार्षिक पुरस्कार देने के लिए एक उच्च स्तरीय चयन समिति का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य उन विधायकों को सम्मानित करना है जो सार्वजनिक सेवा और संसदीय कार्यवाही में उत्कृष्ट योगदान देते हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए समिति में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया गया है। समिति की अध्यक्षता विजेंद्र गुप्ता करेंगे। इसके सदस्यों में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, लोकसभा के पूर्व महासचिव पी.डी.टी. आचार्य, प्रधान सचिव (विधि, न्याय व विधायी मामले) रितेश सिंह, एक वरिष्ठ पत्रकार तथा दिल...