कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज के राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से छात्र संसद 2026 का आयोजन किया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने लोकसभा सांसद, मंत्री और स्पीकर की भूमिका निभाई। जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार तूबा (बीए अर्थशास्त्र) और कार्तिकेय (बीए राजनीति शास्त्र) को, सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार प्रभात (बीए राजनीति शास्त्र) और महक (एमए समाजशास्त्र) को और समग्र सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का पुरस्कार अदिति (बीए राजनीति शास्त्र) को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, स्कूल की निदेशिका डॉ. किरण झा, डॉ. मानस उपाध्याय व प्रो. आशुतोष सक्सेना ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर स...