बरेली, मार्च 15 -- मीरगंज। आरपी डिग्री कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य प्रो. एसके सिंह के निर्देशन में रोवर-रेंजर्स के शिविर का समापन हुआ। इसमें टेंट सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टेंट प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र टोली प्रथम, कल्पना चावला टोली द्वितीय और दुर्गा वाहिनी टोली तृतीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ रोवर में रवि प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहे। वहीं रेंजर्स में निशा ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय और महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां डॉ. ममता रंजन, डॉ. एसपी सिंह, प्रो. विजय बहादुर बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...