सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिका सम्मानित होंगे: डीसी
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय में डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका को शीघ्र विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को दस हजार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को आठ हजार तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को छह हजार दिए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट पोषण वाटिका वाले केंद्रों को आगे चलकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहीं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों व तकनीकी समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.