कटिहार, जनवरी 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के लिए यह गर्व का अवसर है। राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन आचरण पुरस्कार-2025 के तहत 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कटिहार के दो निर्वाचन पदाधिकारियों का चयन सम्मान के लिए किया गया है। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन पदाधिकारी पुरस्कार तथा कोढ़ा (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 213, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पश्चिम भाग के शिक्षक-सह-मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी महेश्वर रजक को सर्वश्रेष्ठ बीएलओ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पटना में आज होंगे सम्मानित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह 25 जनवरी को सुबह 10:30 बजे पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित होगा। इस समारोह में चयनित ...