मेरठ, अप्रैल 17 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान में 11वीं सुभारती एवं उन्मुक्त भारत राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 "निष्क्रिय इच्छामृत्यु गरिमापूर्ण मृत्यु का अधिकार है, न कि जीवन की पवित्रता के लिए खतरा" विषय पर आयोजन किया। यह वाद-विवाद प्रतियोगिता सुभारती विधि महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन सुभारती विधि महाविद्यालय के निदेशक, राजेश चंद्र (पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज) के मार्गदर्शन और विधि संकाय की डीन, प्रोफेसर डॉ. रीना बिश्नोई के पर्यवेक्षण में किया। प्रो. रीना बिश्नोई, डीन विधि संकाय, ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।संकाय प्रशिक्षक डॉ. आफरीन अल्मास और मुस्कान श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- सुभ...