सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर तैयार होगी फाइनल मार्कशीट
रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके बाद बोर्ड ने फाइनल मार्कशीट को लेकर भी जानकारी दी है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र ने दोनों परीक्षाएं दी हैं तो फाइनल मार्कशीट में हर विषय के बेहतर अंक के आधार पर तैयार होगा। जिस विषय में दूसरी परीक्षा में अधिक अंक आए हैं, उस विषय में दूसरी परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे। अंतिम मार्कशीट विषयवार सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर तैयार होगी। बोर्ड ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पहली बार कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की गई। इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य थी। दूसरी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक थी। हालांकि, आंतरिक मूल्यांकन के अंक पहले जैसे ही रहेंगे। इनमें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.