कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बजरिया रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मानव उत्थान, पर्यावरण शुद्धि एवं वैदिक मूल्यों के प्रचार हेतु तीन दिवसीय यज्ञ, वैदिक कथा, भजन, उपदेश एवं शंका समाधान का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है। शनिवार की प्रात: 9:30 से 10:30 बजे तक हवन-यज्ञ एवं वैदिक कथा के बाद दोपहर एक बजे से वैदिक कथा, भजन एवं शंका समाधान सत्र चले। एटा से पधारे पंडित शिवपाल आर्य ने उपदेश देते हुए कहा ईश्वर निराकार, सर्वव्यापक एवं सर्वज्ञ है। वह ध्यान का विषय है, इसीलिए आंखों से दिखाई नहीं देता, किंतु कण-कण में विद्यमान रहकर संसार का पालन करता है। कासगंज से आईं आचार्या किरन आर्या ने भजनोपदेश के माध्यम से वैदिक जीवनशैली अपनाने एवं ओम् के जप पर जोर दिया, श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि का मार्ग बताया। शाहजहांपुर से आए पंडित मुकेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.