औरंगाबाद, मार्च 19 -- भारतीय नववर्ष के अवसर पर सर्ववेद के महत्व और आत्मज्ञान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रखंड मुख्यालय अंबा में भव्य सर्ववेद यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। यात्रा की शुरुआत औरंगाबाद रोड स्थित पंचायत भवन के समीप से हुई और यह अंबा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु माथे पर सर्ववेद की पुस्तक धारण कर उस पर माला अर्पित करते हुए अनुशासित ढंग से चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे लालमोहन प्रजापति और विनोद वर्मा ने बताया कि भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 20 मार्च को पूरे देश में सर्ववेद यात्रा निकाली गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को आत्मज्ञान और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है। सर्ववेद से जुड़े डॉ. अनिल कुमार दुबे ने बताया कि सर्ववेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.