मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की लंबी कतार रही। सुबह आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास मरीजों की कतार लग गई। लेकिन मॉडल अस्पताल का सर्वर काफी धीमा चल रहा था। 30 सकेंड का काम तीन मिनट में किया जा रहा था। सर्वर स्लो होने के कारण कतारें और लंबी होती जा रही थी। मरीज परेशान हो रहे थे। मोतीझील से आई रुक्मिणी देवी ने कहा कि उसके पेट में दर्द है। सुबह 10 बजे से लाइन में लगी। डेढ़ घंटे बाद भी नंबर नहीं आया है। महिलाओं के साथ बुजुर्ग और दिव्यांग भी कतार में खड़े थे। उधर, सदर अस्पताल में सोमवार को भी एंटी रैबिज का टीका नहीं आया। टीका नहीं आने से मरीज वापस लौट गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.