सीवान, अप्रैल 1 -- गुठनी, एक संवाददाता। पीएचसी में मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब सैकड़ो मरीज सर्वर फेल होने से परेशान नजर आए। पीएचसी में मंगलवार को इलाज कराने आए मरीजों को करीब 2 घंटे तक अपने पर्ची कटवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पीएचसी में कुव्यवस्था का आलम साफ नजर आया। अधिकतर मरीजों को नीचे फर्श पर बैठकर ही इंतजार करना पड़ा। जिनमें अधिकतर मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट, सीने, गले, गर्भवती महिलाएं, सड़क हादसे में घायल, मारपीट में घायल और कई तरह की बीमारियों से ग्रसित मरीज शामिल थे। बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा किसी तरह की उचित व्यवस्था उन्हें नहीं प्रदान की गई। मरीजों की भारी भीड़ की सूचना मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शब्बीर अख्तर खुद ओपीडी में बैठ गए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से ही सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.