कन्नौज, मई 2 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित तालग्राम टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे सर्वर फेल होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक कनेक्टिविटी बाधित होने से टोल वसूली पूरी तरह ठप हो गई, जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे के आसपास ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के दौरान सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। कर्मचारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते करीब आधे घंटे तक टोल संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान कई वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की। करीब 30 मिनट बाद कनेक्टिविटी बहाल होने पर टोल वसूली दोबारा शुरू की गई, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुल सका। कुछ आवश्यक वाहनों को नंबर नोट कर और फोटो लेकर निकाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.