बरेली, मार्च 2 -- एक मार्च को रविवार होने के कारण 28 फरवरी को ही वेतन जारी करने का आदेश शासन ने दिए थे। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्रवाई पूरी कर ट्रेजरी ने भी हरी झंडी देने की तैयारी की, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण वेतन जारी नहीं हो सका। दो मार्च से होली का अवकाश घोषित होने के कारण शिक्षक, कर्मचारियों को काफी निराशा हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा सरकार का फैसला बेहतर था, सब होली पर्व से पहले वेतन की वजह से खुश थे, मगर वेतन न आने से निराशा हुई। सबसे हास्यास्पद हालात बेसिक शिक्षा में है, यहां दीवाली पर दिया जाने वाला सरकारी बोनस होली तक भी नही दिया गया है। उनका कहना है कि सरकार की मंशा पर अफसर पानी फेर रहे हैं। इसी तरह शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने बताया कि शासनादेश की अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.