लखनऊ, फरवरी 27 -- सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सके। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल का सर्वर ठप होने से दिनभर पंजीकरण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। परिवारीजन सुबह से अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ा। शहर के जच्चा-बच्चा केंद्रों, महिला अस्पताल, पीजीआई, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों से रोजाना जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। नगर निगम के विभिन्न जोन से भी यह सुविधा है। प्रतिदिन 500 से अधिक प्रमाण पत्र बनते हैं। शुक्रवार को सुबह से अस्पताल पहुंचे तीमारदारों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण काउंटर बंद रहे। कई अस्पतालों में पोर्टल ठप होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। कर्मचारियों ने अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.