सीवान, मार्च 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत हो जाने के बाद अब घरेलू गैस की बुकिंग समय पर नहीं हो पाने से गोदाम पर आपाधापी की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बड़े पैमाने पर बैंक्वेट हॉल या उद्योगों में काम पूरी तरह ठप की स्थिति नहीं है। लेकिन गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता जरूर बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार कई बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि फिलहाल उन्हें व्यवसायिक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इससे आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट नहीं रहने के कारण वे पहले से अधिक सतर्क हो गए हैं। शादी-विवाह और पार्टी समारोह की बुकिंग भी सामान्य रूप से जारी है। हालांकि कुछ संचालकों ने बताया कि यदि आगे गैस की किल्लत बढ़ती है तो आयोजन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इधर शादी या अन्य समारोह के लिए गैस सिलेंडर लेन...