लखनऊ, मार्च 24 -- मोहनलालगंज। संवाददाता नवरात्र के चलते इन दिनों रजिस्ट्री करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को सर्वर की समस्या के चलते दोपहर लगभग दो बजे तक रजिस्ट्री का काम बाधित रहा। दोपहर बाद रजिस्ट्री का पंजीकरण शुरू हो सका। रात्रि दस बजे तक लगभग पचास रजिस्ट्री पंजीकरण के लिए रखी हुई थी। जबरदस्त भीड़ के बीच कई बार हंगामा हुआ।सुबह से ही सर्वर की समस्या आ गई। सर्वर सही हुआ तो रजिस्ट्री दफ्तर का नेट बंद हो गया। जिससे लगभग डेढ घंटा रजिस्ट्री का काम बाधित रहा। दोपहर बाद काम शुरु हुआ तो लोगों की भीड़ के चलते रजिस्ट्री का समय बढ़ाया गया। बीच-बीच में बिजली जाने व जनरेटर चलाने के बीच लोगों को मोबाइल फोन की रोशनी करनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.