उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव,संवाददता। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को सीटी स्कैन का सर्वर न आने पर जांच के लिए पहुंचे मरीज निराश होकर वापस लौटने को मजबूर रहे। गंभीर रूप से बीमार व घायलों की स्थिति जांचने के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सीटी स्कैन मशीन का संचालन किया जाता है। यहां रोजाना करीब एक सैकड़ा मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार दोपहर अचानक सीटी स्कैन मशीन का सर्वर चला गया। जिससे जांच के लिए पहुंचे मरीज निराश होकर वापस लौट गए। शनिवार को सर्वर आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- एक्सरे प्लेट खत्म होने से परेशानी हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दोपहर 12 बजे अचानक सर्वर दोबारा चला गया। जिससे जांच ठप हो गई। ऐसे में जांच के लिए पहुंचे मरीज निराश होकर व...