बलिया, जून 18 -- बेल्थरारोड। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे का सर्वर अचानक ठप हो गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट नहीं बनने से लोगों को निराश लौटना पड़ा। टिकटों की बुकिंग, रद्दीकरण और अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई। दूर-दराज से आए लोगों ने घंटों इंतजार किया लेकिन समाधान नहीं होने से वापस लौट गए। शाम तक सर्वर पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...