गौरीगंज, मार्च 13 -- अमेठी। स्थानीय बस स्टेशन पर सर्वर डाउन होने से कई बसों का संचालन प्रभावित हुआ। जिससे चालक परिचालक के साथ यात्री परेशान रहे। शुक्रवार को दोपहर बाद अमेठी से सुल्तानपुर व लखनऊ जाने के लिए बसें तैयार हुई तभी सर्वर डाउन हो गया। टिकट काटने वाली मशीन की लोडिंग नहीं हो पाई। जिसके चलते दोनों जगह पर जाने वाली बसें शाम तक नहीं जा पाई। जिन बसों की टिकट काटने वाली मशीनों की लोडिंग सुबह हो गई थी सिर्फ वही बसें ही आ जा रही थी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी काशी प्रसाद ने बताया कि सर्वर डाउन होने से कुछ बसों की टिकट काटने वाली मशीन की लोडिंग नहीं हो पाई। जिससे समस्या हुई है। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...