औरैया, जून 29 -- तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कंचौसी शाखा में पूरे दिन सर्वर डाउन रहने से बैंकिंग कार्य ठप रहा। जमा-निकासी, धन हस्तांतरण समेत अन्य जरूरी कार्य नहीं होने से ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोग बिना काम कराए मायूस होकर लौट गए। रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में सुबह से ही सर्वर की तकनीकी समस्या बनी रही। इसके चलते नकद जमा, निकासी, खाते से संबंधित कार्य और ऑनलाइन लेनदेन प्रभावित रहे। बैंक का एटीएम भी पूरे दिन बंद रहा, जिससे ग्राहकों को नकदी निकालने के लिए जनसेवा केंद्र और बैंक मित्रों के चक्कर लगाने पड़े। ग्राहक शिवम पांडे, प्रशांत दुबे, सुनील भदौरिया, रोहित कुमार और शिव प्रसाद ने बताया कि जरूरी भुगतान और धन हस्तांतरण के लिए बैंक आए थे, लेकिन सर्वर डाउन होने के का...