सर्वर डाउन होने से उपडाकघर सूरजपुर में कार्य प्रभावित
मऊ, जून 2 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उप डाकघर सूरजपुर में सर्वर डाउन होने के कारण आए दिन कार्य प्रभावित हो रहा है। जिससे उप डाकघर में आने वाले कर्मियों के साथ उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैरेग वापस होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उप डाकघर सूरजपुर में सर्वर ठप होने से सेविंग खाता, रजिस्ट्री, मनियार्डर सहित अनेकों समूचा कार्य ठप चल रहा है। दूर दराज ग्रामीण इलाकों से आने पर खाता धारकों को समय से रूपये का लेन-देन कार्य न होने से दर दर भटकना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है। उपडाकपाल रामचन्द्र व सह डाकपाल नीतेश गुप्ता व जनता के बीच रोज तू-तू, मैं-मैं हो रहा है। उपभोक्ता नन्दलाल शर्मा, रामबली यादव माधवेश गौतम, प्रभाकर उपाध्याय, अजय राय, इमरान अहमद आदि ने इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.