बरेली, मार्च 17 -- नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) का सर्वर डाउन होने से नगर निगम की ऑनलाइन कर वसूली सोमवार को करीब छह घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान भुगतान की रसीद जारी नहीं हो पाने के कारण वसूली टीम को कई जगह लोगों से ली गई रकम वापस करनी पड़ी। शाम तक सर्वर की समस्या ठीक हो गई, लेकिन तब तक कार्यालय बंद होने का समय हो चुका था। नगर निगम इन दिनों बकाया टैक्स वसूली के लिए लगातार अभियान चला रहा है। अब तक निगम करीब 21 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करा चुका है। अवकाश के दिनों में भी टीमें वसूली के लिए फील्ड में जा रही हैं। अधिकतर लोग यूपीआई के जरिए भुगतान कर रहे हैं। बीते दिन भी कई जगह निगम की टीमें बकाया कर वसूली के लिए पहुंचीं, लेकिन एनपीसीआई का सर्वर डाउन होने से भुगतान प्रक्रिया बाधित हो गई। काफी देर तक प्रयास करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.