समस्तीपुर, जनवरी 9 -- वारिसनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए चल रहे ई- केवाईसी शिविर के तीसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शिविर लगा। डरसुर पंचायत में राजस्व कर्मचारी अरुण सिंह की देखरेख में, जबकि रायपुर व धनहर पंचायत में राजस्व कर्मचारी अंकित कुमार की देखरेख में ई-केवाईसी शिविर लगाया गया। डरसुर पंचायत में सर्वर डाउन की समस्या के कारण राजस्व कर्मी एवं किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजस्व कर्मचारी अरुण सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर ऐप को कई बार अपडेट किया गया, बावजूद तकनीकी दिक्कतें बनी रहीं। सर्वर की समस्या के चलते कई किसान मायूस होकर लौट गए। हालांकि सर्वर के रुक-रुक कर चलने पर कुछ किसानों का कार्य संपादित किया गया। इधर, शिविर में पहुंचे किसान ई-केवाईसी कराते नजर आए। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.