हापुड़, फरवरी 25 -- धौलाना। तहसील कार्यालय में पिछले दो दिनों से तकनीकी खामी के कारण रजिस्ट्री (बैनामा) का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। सर्वर और वेबसाइट में आई गड़बड़ी की वजह से पक्षकारों के फोटो अपलोड नहीं हो पा रहे हैं, जिससे मंगलवार को एक भी बैनामा दर्ज नहीं हो सका। कामकाज प्रभावित होने से दूर-दराज से आए क्रेता-विक्रेताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर ठप होने की खबर से तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए आए लोग घंटों तक कंप्यूटर के चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंत में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि काम न होने से न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि वित्तीय लेन-देन और अन्य जरूरी काम भी बीच में लटक गए हैं। ऐसे में उनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकना पड़ा। अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.