लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में बुधवार को बीएसएनएल का सर्वर ठप हो जाने के कारण डाक विभाग की सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं। सर्वर में आई तकनीकी खराबी की वजह से शहर के दर्जनों मुख्य और उप-डाकघरों में कामकाज घंटों प्रभावित रहा, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सर्वर डाउन होने के कारण डाकघरों में डिजिटल लेन-देन, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और बचत खातों से जुड़ी सेवाएं ठप रहीं। सुबह से ही अपने जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए, लेकिन लिंक फेल होने की वजह से काउंटर से उन्हें निराश लौटना पड़ा। विशेष रूप से पेंशनभोगियों और जरूरी डाक भेजने वाले व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कनेक्टिविटी बाधित होने की सूचना तत्काल बीएसएनएल के तकनीकी विभाग को द...