सर्वर ठप होने से एआरटीओ कार्यालय से लौट रहे लोग, कामकाज प्रभावित
संभल, मई 16 -- एआरटीओ कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से सर्वर डाउन होने के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित है। ऑनलाइन प्रणाली पर आधारित सभी सेवाएं बाधित होने से लाइसेंस, वाहन फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन, टैक्स जमा करने और वाहन संबंधी अन्य जरूरी कार्य अटके हुए हैं। इससे प्रतिदिन कार्यालय पहुंच रहे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है, हालांकि विभागीय कर्मचारी अधिक समय तक बैठकर कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को तमाम लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते दिनभर इंतजार करना रहा। सर्वर की समस्या के कारण कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो गई है। कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन ट्रांसफर कराने, फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कराने और परमिट संबंधी कार्यों के लिए सप्ताहभर से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.