प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आधार की वेबसाइट ठप होने के कारण उप निबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। समस्या आधार की होने के कारण उप निबंधक कार्यालय से अफसरों को मैसेज कर सूचित किया तो मालूम चला कि प्रदेश के कई जिले में यह समस्या है। दोपहर 12 बजे तक इंतजार के बाद जब सर्वर नहीं चालू हुआ तो उप निबंधक कार्यालय बंद कर दिए गए। हालांकि बाद में सर्वर चला लेकिन कार्यालय नहीं खोले गए। इस दौरान सुबह नौ बजे से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने भी विरोध दर्ज कराया।पिछले दिनों रजिस्ट्री कराने के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- वेबसाइट बंद होने से नहीं हो रही रजिस्ट्री इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से ही यह समस्या आ रही है। सोमवार को सुबह नौ बजे से...