लखनऊ, अप्रैल 13 -- मोहनलालगंज। संवाददातादो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को जब मोहनलालगंज तहसील में रजिस्ट्री दफ्तर खुला तो सर्वर नहीं चल रहा था। जिसके चलते रजिस्ट्री के पंजीकरण का काम ठप हो गया। दोपहर तक सर्वर ठीक न होने पर लोगों का सब्र टूट गया और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने रजिस्ट्री दफ्तर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इस समय रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अंदर मौजूद थे। बाद में लोगों के समझाने पर लोगों ने दरवाजे को खोल दिया। शाम तक सर्वर ठीक नहीं हुआ। जिससे रजिस्ट्री का काम ठप रहा।सोमवार दोपहर तक सर्वर ठीक न होने से रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों की भीड़ बढती चली गई। यह भी पढ़ें- सर्वर ठप होने के कारण पूरे दिन नहीं हुई रजिस्ट्री निबंधन दफ्तर में मौजूद कर्मचारी रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता, विक्रेता व गवाहों के बयान तो ले ले...