सर्वर के साथ मॉडल अस्पताल की पूरी व्यवस्था ही स्लो
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में सर्वर लगातार ठप रहने से मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने में 50 मिनट लग रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में ही यह बात सामने आई है। यह हर दिन की समस्या हो गई है। मॉडल अस्पताल खुलने के एक वर्ष बाद भी सर्वर की समस्या का स्थाई समाधान नहीं कराया गया है। हद तो यह है कि अपर स्वास्थ्य निदेशक अभी भी सीएस से जानकारी लेने की ही बात कर रहे हैं। सदर अस्पताल में हर दिन 800 से एक हजार तक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। सर्वर के काम नहीं करने से कई मरीज बिना इलाज कराए लौट जाते हैं। दरअसल, मॉडल अस्पताल में इंटरनेट की एक ही लाइन है। इसी लाइन पर पूरे अस्पताल का लोड है। पिछले दिनों सर्वर ठप होने पर तत्कालीन सीएस डॉ. अजय कुमार ने एक और इंटरनेट कनेक्शन लेने की बात कही थी, लेकिन आज तक लिया नहीं गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.