भागलपुर, जनवरी 8 -- नगर पंचायत कार्यालय अकबरनगर में दूसरे दिन बुधवार को किसानों का ई-केवाईसी का कार्य चल रहा था, लेकिन तकनीकी खामियों और सर्वर डाउन की शिकायतों को गंभीरता से देखते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रामजीवन सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि ई-केवाईसी में आ रही समस्या तकनीकी है और इसे दूर करने के लिए संबंधित विभाग काम कर रहा है। इसके बाद वे सीएससी केंद्र पहुंचे और संचालकों को सख्त हिदायत दी कि ई-केवाईसी के नाम पर किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.