मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। पीएफएमएस का सर्वर खराब होने से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न एजेंसियों पर किसानों का करीब 30 लाख रुपये बकाया है। किसानों का कहना है कि यदि बकाए का तत्काल भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें गेहूं की फसल की सिंचाई और उर्वरक के छिड़काव के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए 120 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए जिले के 27 हजार 889 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें पांच हजार तीन सौ 87 किसानों से अबतक 31 हजार 243.57 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इन किसानों से खरीदे गए धान का 70 लाख 26 हजार रुपये भुगतान किया जा चुका है। वहीं, पीएफएमएस के सर्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.