सर्वमंगला अध्यात्म योग पीठ के सचिव का निधन
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बछवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के मरांची गांव निवासी व सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ मां काली धाम सिमरिया के सचिव 64 वर्षीय प्रो. घनश्याम झा का निधन रविवार की देर रात हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन पर सर्वमंगला परिवार के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि प्रो. घनश्याम झा बेगूसराय जिले ही नहीं, मिथिला की एक महान विभूति के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से मिथिला ने एक महान सपूत खो दिया है। उनके निधन पर ईश्वर अस्पताल के निदेशक डा. संजय कुमार, रविंद्र ब्रह्मचारी, मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ विजय कुमार झा, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, विनय कुमार झा, सरोज चौधरी, प्रो. पीके झा प्रेम आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है। यह भी पढ़ें- अररिया : सेवानिवृत शिक्षक रामकृष्ण मिश्र के निधन से समाज में शोक
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.