शाहजहांपुर, मार्च 21 -- तिलहर। सनातन सभ्यता के नव वर्ष के मौके पर कन्या गुरुकुल रुद्रपुर में पावन वेद मंत्रों के साथ आहुतियां के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। गुरुकुल की प्राचार्या अंजलि ने बताया कि हमारा सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है, आज हम सभी 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 53 हजार 127 वाँ नववर्ष मना रहे है। मुख्य संरक्षक विजय रामपाल व कुलाधिपति विजेंद्र नाथ गुप्ता ने सनातन परिवार के गौरवमयी नववर्ष को नवीन संकल्प के साथ प्रारम्भ करने का आव्हान किया। अनुभव आर्य ने कहा कि सनातन की महानता से समस्त जग को प्रकाशित करें जिससे विश्वपटल पर हम पुनः ज्ञान से विपुल वितरक बने। प्रधान डॉक्टर पीके वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...